जब्त ट्रैक्टर को बचाने एसडीओ दफ्तर में दादागिरी,महिला वनकर्मी को कुचलने की कोशिश

Ads

जब्त ट्रैक्टर को बचाने एसडीओ दफ्तर में दादागिरी,महिला वनकर्मी को कुचलने की कोशिश

  •  
  • Publish Date - August 1, 2018 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में वनभूमि पर जबरन कब्जा करने वाले भूमाफियाओं का हौसला इतना बढ़ गया है कि थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे से लगे लकड़ी डिपो में जप्त तीन ट्रैक्टर को जबरन गेट तोड़ते हुए ले गए । उन्हें रोकने की कोशिश कर रही महिला वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की गई । इसकी शिकायत पर काफी मशक्कत के बाद देर रात 11 बजे एफआईआर ली गई । 

ये भी पढ़ें –सावधान! किकी चैलेंज हो सकता है जानलेवा, पुलिस ने भी चेताया

 दरअसल मामला नंदन झरिया की वनभूमि को निजी भूमि बताकर अवैध रूप से कब्जा करने से जुड़ा हुआ है जिसमें पत्थलगांव के बड़े रसूखदारों के संरक्षण में भूमाफिया काम कर रहे हैं । 13 अप्रैल को वन विभाग ने बांस प्लांटेशन में भूमि समतल कर रहे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा और वन अधिनियम के तहत ट्रैक्टरों को जप्त कर राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी । 

ये भी पढ़े – अध्यापकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन ,सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

बता दें कि तीनों ट्रैक्टर नए हैं और ट्रैक्टरों को वन विभाग के एसडीओ दफ्तर के पीछे लकड़ी डिपो में रखा गया था । बीती शाम 6 बजे के लगभग अचानक 5 आदमी डिपो में घुसे और ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगे । ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज सुनकर डिपो प्रभारी आशा लकड़ा ट्रैक्टर ले जाने वालों को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर रोकने की बजाय ट्रैक्टर मालिको ने महिला वनकर्मी को कुचलने की कोशिश की और मेन गेट को तोड़ते हुए तीनों ट्रैक्टर ले भागे । इस घटना की सूचना मिलते ही रेंजर एस के पैंकरा थाने पहुंचे और घटना में शामिल लोगों में खिलाफ रिपोर्ट लिखाई । पत्थलगांव पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक गोपाल राम यादव, नवरतन यादव और बीनू राम यादव पत्थलगांव तहसील के रहने वाले है व दो अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है । 

वेब डेस्क IBC24