आपस में भिड़े जल संसाधन विभाग के अधिकारी ,जांच में जुटी पुलिस

Ads

आपस में भिड़े जल संसाधन विभाग के अधिकारी ,जांच में जुटी पुलिस

  •  
  • Publish Date - November 4, 2018 / 09:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

कोरबा। जल संसाधन विभाग अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है फिर एक बार यहां के अधिकारियों के कारण विभाग सुर्खियां बटोर रहा है दरअसल जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस में की है। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है दरअसल बताया जा रहा है कि नहर के मरम्मत के काम को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच में विवाद हुआ है एसडीओ ने नहर मरम्मत के काम पर आपत्ति जताते हुए इसे बंद करने का आदेश दिया था जबकि कार्यपालन अभियंता ने इसे जारी रखने का आदेश जारी कर दिया इस मामले में अधिकारियों के बीच मतभेद को लेकर उच्च अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को साथ में बैठ मामले के निपटारे के निर्देश दिए थे ऐसे में कार्यपालन अभियंता राजेश धवंकर और एसडीओ केएल प्रसाद जब हसदेव बराज संभाग के दफ्तर में बैठकर चर्चा कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें –महाराष्ट्र के राजभवन में मिली ब्रिटिशकालीन 22 टन की तोप

 

तभी इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ तीखी बहस हो गई और दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे के खिलाफ हाथापाई शुरू कर दिया दफ्तर में मौजूद अन्य साथी कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को अलग किया और मामले को शांत कराया इस मामले की शिकायत कार्यपालन अभियंता और एसडीओ ने रामपुर पुलिस को दी है जिसके बाद रामपुर पुलिस ने दोनों अधिकारियों का मुलाहिजा कराते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है यह पहला मामला नहीं जब कोरबा का जल संसाधन विभाग अपने कारनामों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा हो बल्कि इसके पहले भी यहां निर्माण कार्य में गुणवत्ता और गड़बड़ी को लेकर अक्सर शिकायतें आती रही हैं और अब निर्माण कार्य के कारण दो अधिकारियों के आपस में भिड़ने का कारण भी कहीं ना कहीं कमीशन को ही बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।

वेब डेस्क IBC24

 

ताजा खबर