मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- एक परिवार के महिमामंडन के लिए कई सपूतों का बलिदान भुला दिया गया

Ads

मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- एक परिवार के महिमामंडन के लिए कई सपूतों का बलिदान भुला दिया गया

  •  
  • Publish Date - June 23, 2018 / 12:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि किसी एक परिवार का महिमामंडन करने के लिए देश के कई महान व्यक्तित्वों के बलिदान को अनदेखा कर दिया गया उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया. उन्होंने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश को हताशा से निकालने का विचार और उन्होंने जो प्रयास किया, वह आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहा है।

प्रधानमंत्री आज राजगढ़ में करीब 3800 करोड़ के मोहनपुरा डैम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इसके बाद वे इंदौर पहुंचे, यहां उन्होंने कहा कि इंदौर के निवासियों ने स्वच्छता को अभियान बनाया और विजेता बनने का पराक्रम कर दिखाया, यहां आकर मैं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इंदौर का नाम रौशन करने का जो पराक्रम आपने किया है उसकी वजह से मुझे इंदौर आना ही पड़ा. स्वच्छता एक दिन में नहीं आती। आप सभी के अथक प्रयासों से देश के स्वच्छतम शहर इंदौर आने का सौभाग्य मुझे मिला है, इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार

उन्होंने कहा, इंदौर शहर में आज जो सफलता की कहानी लिखी गई है उसके पीछे इस शहर की जनता की जीवटता, सहयोग की भावना और शहर के प्रति अपनापन सबसे बड़ा कारण रहा है. इंदौर शहर की सफलता का इतिहास जनभागीदारी की सफलता का इतिहास है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना है, जिसे हम सब मिलकर साकार करेंगे। उन्होंने स्वच्छता में सफलता के लिए इंदौर और भोपाल के नागरिकों को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें : स्कूल से निकलकर 4 किमी दूर सड़क पर खेल रहा था 4 साल का छात्र, टला बड़ा हादसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बापू की 150 वीं जन्म जयंती पर स्वच्छ भारत का सपना, अब बहुत दूर नहीं. ये सपना पूरा होगा और हम सब मिलकर इसे पूरा करेंगे। बीते 4 वर्षों में देश में शहरों और गांवों को मिलाकर 8 करोड़ 30 हजार से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि बीते 4 वर्षों में देश में शहरों और गांवों को मिलाकर 8 करोड़ 30 हजार से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है। मध्य प्रदेश में भी 65 लाख से ज्यादा शौचालय बने हैं। ये प्रयास एक बड़ी वजह हैं कि मध्य प्रदेश के सभी शहर खुद को खुले में शौच से मुक्‍त घोषित कर चुके हैं’।  उन्होंने आगे कहा कि तीन वर्ष पहले जब स्वच्छता के लिए रैंकिंग की शुरुआत की गई थी तभी से शहरों में स्वच्छता को लेकर जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आरंभ हुई, वह सुखद है। स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए आप सभी का योगदान सराहनीय है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार नई सोच, नई अप्रोच के साथ शहरों के लिए 5 बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्‍मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना और दीनदयाल राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शामिल हैं’। अमृत योजना के तहत देश के शहरों में पीने के पानी से लेकर सीवेज की सुविधाएं जुटाने का काम तेज़ गति से चल रहा है। मध्य प्रदेश के 34 शहरों में इस योजना के तहत 6 हजार करोड़ की योजनाएं जारी हैं।

हमारे देश में आवास योजनाएं पहले भी बनी हैं, लेकिन वो कैसी थीं ये आप सभी भली भांति जानते हैं. योजना के नामकरण से लेकर, लाभार्थियों के चयन, मकान बनाने की गति और आवंटन तक क्या-क्या होता था ये सब कांग्रेस के इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 2014 में जब आपने एनडीए सरकार को अवसर दिया तो एक नई अप्रोच के साथ हमने काम शुरु किया। हमने ये संकल्प लिया कि साल 2022 में देश जब आजादी के 75 वर्ष का पर्व मनाएगा तब तक हर बेघर को घर देने का प्रयास किया जाएगा

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल पति का तबादला नक्सल प्रभावित इलाके में, नाराज पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

पीएम ने कहा कि, ‘हमने लक्ष्य तय किया है कि देश जब अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रहा होगा, तब कोई भी बिना अपनी छत के नहीं रहेगा। 4 साल में 2 करोड़ मकान बनेंगेये सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज हवाई चप्पल पहनने वाले मेरे भाई-बहन भी हवाई जहाज में घूम रहे हैं। पिछले वर्ष लगभग 10 करोड़ लोगों ने हवाई सफर किया, यानि एसी ट्रेन में जितनों ने यात्रा नहीं की उससे अधिक हवा में सफर किया’।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने शिवराजजी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम तय किए हैं. विकास का रिश्ता मानवीय आकांक्षाओं से है और आकांक्षाएं असीमित होती हैं. इसलिए विकास का रास्ता भी निरंतर आगे बढ़ता रहता है. एक लक्ष्य पर पहुंचते हैं तो दूसरे नए लक्ष्य मिल जाते हैंबीते चार वर्ष में लगभग एक करोड़ 15 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है. इसमें पुरानी सरकार के लटके हुए प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। पिछले 4 वर्षों में यूपीए के 10 वर्षों की तुलना में 3 गुना से अधिक मकान स्वीकृत किए गए हैं’।

यह भी पढ़ें : बाल संप्रेक्षण गृह से 10 अपचारी बच्चे फरार

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी ने आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश शहरी विकास महोत्सव एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के पुरस्कार वितरण किए। इससे पहले पीएम मोदी ने राजगढ़ जिले में करीब 3800 करोड़ के मोहनपुरा डैम का लोकार्पण भी किया।

 

वेब डेस्क, IBC24