दो महीने में मोदी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, रमन कसेंगे तैयारियों की कसौटी

Ads

दो महीने में मोदी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, रमन कसेंगे तैयारियों की कसौटी

  •  
  • Publish Date - June 7, 2018 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा प्रदेश संगठन की शुक्रवार को बैठक लेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित 8 जिला और प्रदेश के लगभग 800 पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के मंत्री-जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल रहेंगे। यह बैठक दुर्ग के चिखली स्थित गायत्री पैलेस में होगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को भिलाई आ रहे हैं। पीएमओ ने उनके आने का कन्फर्मेशन राज्य सरकार को भेज दिया है। पीएम मोदी भिलाई स्टील प्लांट के एक्स्पांशन का शुभारंभ करेंगे।  इसके साथ ही वे भिलाई में आईआईटी भवन का भी शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें :

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा भी रखी गई है। ये आमसभा भिलाई के जयंती स्टेडियम में रखी गई है। इस सभा के लिए भाजपा ने एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा है। इसके अलावा पीएम मोदी, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा के पहले चरण का समापन भी करेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी इससे पहले पीएम मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर के जांगला आए थे।

वेब डेस्क, IBC24