बलरामपुर जिले में लाल आतंक की सुगबुगाहट से सक्रिया हुई पुलिस

Ads

बलरामपुर जिले में लाल आतंक की सुगबुगाहट से सक्रिया हुई पुलिस

  •  
  • Publish Date - August 17, 2017 / 02:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

 

पिछले कुछ दिनों से बलरामपुर जिले में एक बार फिर लाल आतंक की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शहीदी सप्ताह में पर्चा और फिर 15 अगस्त से ठीक पहले भारी मात्रा में विस्फोटकों का मिलने को उसी से जोड कर देखा जा रहा है। विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक और नक्सल आपरेशन के एडिसनल एसपी खुद लगातार इसकी तफतीस कर रहे हैं लेकिन अब तक विस्फोटकों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चल सका है की इतनी मात्रा में विस्फोटक कहां से आए और कौन लाया था। बरियों क्षेत्र में क्रेसर बहुतायात में संचालित हैं वहां भी इन विस्फोटकों का इस्तेमाल होता है। तो पुलिस ने अब उनकी फाईल भी खंगालनी शुरु कर दी है की कहीं यहां से तो कोई तार नहीं जुडा है। 

जिले के सामरी थाना क्षेत्र के बार्डर इलाको में ज्यादा सुगबुगाहट सुनने के मिल रही है। किसी भी घटना को देखते हुए पुलिस और और सीआरपीएफ की टीम ने बार्डर को तो सील कर दिया है लेकिन एसपी खुद मानते हैं की बरसात का मौसम होने और नदी नालों में पानी आ जाने के कारण सर्चिंग में परेशानी हो रही है। इससे निपटने के लिए अधिकारी स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे सहयोग की अपील कर रहे हैं। 

लाल आतंक के साय से कुछ दिन सांत रहे बलरामपुर में एक बार फिर उनकी दस्तक से पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की भी चिंता बढ गई है।