बलात्‍कार के वायरल वीडियो की पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

बलात्‍कार के वायरल वीडियो की पुलिस ने शुरू की जांच

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 04:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

बांदा, एक नवंबर (भाषा) सोशल मीडिया पर कथित बलात्‍कार का एक वीडियो वायरल होने के बाद बांदा जिले की कोतवाली पुलिस ने रविवार को जांच शुरू कर दी।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह लगभग छह माह पुराना है और वीडियो में देखे गये आरोपी और पीड़िता की पहचान कर ली गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 17 वर्ष है जबकि पीड़िता 30 वर्ष की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंह ने कहा कि जैसे ही पुलिस को पीड़ित की शिकायत मिलेगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्‍द अमित

अमित