अमरकंटक में नर्मदा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Ads

अमरकंटक में नर्मदा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2017 / 12:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

मध्यप्रदेश के 16 जिलो में निकली नर्मदा सेवा यात्रा का समापन सोमवार को होने जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरकंटक में इस यात्रा के समापन में शामिल हो रहे है. अजब संयोग ये है 15 मई यानि कि सोमवार को जब  प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे तो उनके संबोधन की गूंज मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी सुनाई देगी. क्योंकि अमरकंटक दोनो राज्यों की सीमा के निकट का क्षेत्र है. 

पहाड़ी क्षेत्र के आखिर में जैनमंदिर और सर्किट हाउस के पीछे 6 हजार 500 वर्गफुट में विशाल पंडाल लगाकर सभास्थल बनाया गया है वहीं पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं छत्तीसगढ़ की सीमा में आती है. इस लिहाज से छत्तीसगढ़ के ज्वालेश्वर, अमरेश्वर, तवाडबरा, ठाडपथरा और चुकतीपानी गांवो तक प्रधानमंत्री की आवाज पहुंचेगी. फिलहाल समापन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है.