प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की क्लास

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की क्लास

  •  
  • Publish Date - August 21, 2017 / 02:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

यूं तो देश में 2019 में अगला आम चुनाव होगा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 2022 के लिए कमर कस ली है. पार्टी मुख्यालय में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार शाम बैठक में 2022 के लिए लक्ष्य तय करने और उस दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए. बीजेपी शासित राज्यों में सुशासन यात्राएं निकालने का भी फैसला लिया गया है. इस दौरान मोदी सरकार की गरीब कल्याण की 17 योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. पीएम मोदी ने राज्यों से उज्ज्वला योजना, फसल बीमा योजना जैसी 17 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और तेज़ी लाने की बात कही. इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह भी मौजूद रहे.