रायपुर: आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई महीनों से फरार चल रहे अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई ACB ने शुरू कर दी है। इसके तहत वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी रामलाल जगने और नान घोटाले के आरोपी मुख्य प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की मित्र मधुरिमा शुक्ला की संपत्ति का विवरण प्रकाशित करने कोर्ट में आवेदन लगाया गया है। इस मामले में 8 अगस्त को सुनवाई होनी है ।
इसी तरह आय से अधिक सम्पत्ति के मामलों के आरोपी हरीश पांडे, ओ पी वर्मा, एंथोनी तिर्की भी चालान पेश किए जाने के बाद से फरार है । ACB इनके वारंट की तामीली नहीं कर पा रही है। ACB इन तीनों अफसरों की भी सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। अगली पेशी में इनकी सम्पत्ति का विवरण प्रकाशित करने का आवेदन लगाया जाएगा ।ACB के वकील के अनुसार सम्पत्ति प्रकाशन की अनुमति मिलने बाद सम्पत्ति कुर्क करने की अनुमति के लिए आवेदन कोर्ट में पेश किया जाएगा ।