रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल आवंटन मामले में एक तरफ रमन सरकार जहां कांग्रेस के निशाने पर है वहीं ईडी ने वंदना ग्रुप के पावर प्लांट समेत 6.3 करोड़ रूपए की संपत्ति को सील कर दिया है. वंदना ग्रुप पर कोल ब्लॉक पाने के लिए झूठी जानकारी देने का आरोप है.
ये भी पढ़ें- राजनांदगांव में 30 आंखों की रोशनी जाने के बाद राज्य में एमबी डेक्सा इंजेक्शन बैन
इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश की कोल खदानों की कैप्टिव माइनिंग अदानी कंपनी को देने का विरोध किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश बघेल ने कहा कि पहले कि पहले ऑक्शन की जगह आवंटन होने पर बीजेपी विरोध करती थी.
ये भी पढ़ें- घर की एक छत और फांसी के 6 फंदे, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरुरत ? देखिए खास रिपोर्ट
लेकिन आज दूसरे प्रदेशों के सार्वजनिक उपक्रमों के लिए प्रदेश में कोयले की खदान दी जारी है इन कंपनियों ने अपना कोल डेवलपमेंट का काम अदानी कंपनी को दे दिया है. जिससे प्रदेश में राजस्व का नुकसान हो रहा है. भूपेश ने कहा सरकार ने कंपनियों के बीच हुए अनुबंध के कागजात आरटीआई से मांगे जाने पर भी नहीं दे रही है. भूपेश बघेल ने प्रति मीट्रिक टन 500 रूपए फिक्स चार्ज दर की औसत से सवा लाख रूपए के घोटाले का आरोप लगाया है
ये भी पढ़ें- नक्सल प्रभावित इलाकों में खुलेंगे 62 बैंक और 26 ATM
रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में प्रभावितों से भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे. बीजेपी ने बघेल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में कोल घोटाला आ, कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले पुरानी और नई नीतियों की समीक्षा कर लेनी चाहिए.
वेब डेस्क, IBC24