छत्तीसगढ़ के प्रथम माउंटेन मैन राहुल गुप्ता का रायपुर में स्वागत

Ads

छत्तीसगढ़ के प्रथम माउंटेन मैन राहुल गुप्ता का रायपुर में स्वागत

  •  
  • Publish Date - June 9, 2018 / 07:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम माउण्ट एवरेस्ट विजेता राहुल गुप्ता आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में राहुल का भव्य स्वागत किया गया। बता दें की राहुल छत्तीसगढ़ के फर्स्ट माउण्ट एवरेस्ट विजेता हैं। 

ये भी पढ़ें – उत्तरप्रदेश और दिल्ली में तूफान की आशंका ,हाई अलर्ट जारी

शनिवार को सर्किट हाउस में राहुल गुप्ता का खेल विभाग की ओर से सम्मान किया जाएगा।ज्ञात हो की राहुल कम उम्र में  एवरेस्ट एक्सपीडिशन कंप्लीट करके विश्वस रिकार्ड बनाये हैं। 

 

 सरगुजा निवासी राहुल ने भारत के मुकुट हिमालय पर्वत पर दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंचकर न सिर्फ देश का, बल्कि छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है।राहुल इस दौरान बीमार भी पड़ गए थे लेकिन उनके हौसले बुलंद थे जिसके चलते उन्होंने 22 मई को फतह हासिल की थी।  वैसे राहुल  चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया था। 

 

 

 

वेब डेस्क IBC24