भाजपा की जनसंपर्क पदयात्रा के सातवें दिन आज राजनांदगाँव विधानसभा के ग्राम रानीताराई से जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की गयी जिसमे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राजनंदगांव के प्रभारी मंत्री राजेश मुणत भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पांडे , कोमल जंघेल , भाजपा वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी ,कोमल सिंह राजपूत ,आलोक श्रोती जिला महामंत्री भाजयुमो ,भाजपा जिला महामंत्री सावन वर्मा ,लीलाधर साहू , की अगुआई मैं आज चार गांव की तरफ यात्रा ने रुख किया।
आज प्रभार जिला राजनांदगांव के छुईखदान में स्थित माता वैष्णव देवी की पूजा अर्चना कर जनसंपर्क यात्रा की शुरुवात की | छुईखदान के लक्ष्मणपुर बाघमारा, कोहलाटोला में ग्रामीणों से मुलाकात की और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया pic.twitter.com/oXLdzd9IvG
— Rajesh munat (@RajeshMunat) March 15, 2018
ये भी पढ़े – सुकमा नक्सली हमले के बाद सीआरपीएफ कमांडेंट प्रशांत धर हटाए गए
जिसमे आम जनता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस यात्रा के दौरान जिन भी समस्या के बारे में जनता ने मंत्री को अवगत कराया मंत्री ने तत्काल उन समस्याओ का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान गांव के लोगो को कई सौगात भी मिली जिनमे स्कूल की शीड निर्माण के लिए 5 लाख प्रदान किया गया इसी के साथ बहुत सी घोषणा और शिविरों के निर्देश के बाद अब यात्रा अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी है। गौर करने वाली बात है कि पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत का राजनांदगांव विधानसभा छेत्र में बहुत अच्छा होल्ड है।राजनीतिक पकड़ और जन मानस के बीच लोकप्रिय होने के कारण राजेश मुणत को आगामी विधानसभा के लिए राजनंदगांव का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
वेब टीम IBC24