रमन ने कहा- कांग्रेस नेतागिरी कर रहे हैं… ये विकास का ट्रेलर है…पूरी फिल्म है बाकी… सुनिए भाषण

Ads

रमन ने कहा- कांग्रेस नेतागिरी कर रहे हैं... ये विकास का ट्रेलर है...पूरी फिल्म है बाकी... सुनिए भाषण

  •  
  • Publish Date - May 30, 2018 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विकास यात्रा के दौरान कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया है। कांग्रेस शासनकाल में एक सड़क तक नहीं बनती थी। हालत यह दी थी कि सड़कों में गड्डों के कारण कमर टूट जाती थी और जब छत्तीसगढ़ में विकास हो रहा है तो वे लोग नेतागिरी कर रहे हैं। 

देखें वीडियो : 

सीएम डॉ सिंह कवर्धा में विकास यात्रा के दौरान सभी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस के विकास खोजो यात्रा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि 60 साल में कांग्रेस की सरकार में न तो गरीबों को रियायती चावल की योजना बनी और न ही इलाज के बारे में किसी ने सोचा। बीजेपी की सरकार ने गरीबों की सुध ली है। पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है और गांव गांव में बिजली पहुंचा दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किए हैं। इसके बाद भी कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा की आलोचना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  भारत और रूस के बीच रक्षा समझौते से अमेरिका नाराज, जानिए कहां होगा असर

उन्होंने कहा कि जब वे विधायक थे और दिग्विजय सिंह की सरकार थी, तो उन्होंने कई बार कवर्धा की खस्ताहाल सड़कों के बारे में ध्यान दिलाया। आखिर में यह भी कहा कि सड़क में कम से कम मुरुम डाल दिया जाए, लेकिन वो भी नहीं किया गया। अब जब गांव गांव में सड़क बन रही है, विकास हो रहा है तो वे नेतागिरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो विकास का ट्रेलर है और अभी पूरी फिल्म बाकी है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे साल 2018 से 2022 तक फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा रहेगा।

वेब डेस्कIBC24