दिल्ली से लौटे रमन, कहा- जरुरत पड़ी तो केंद्र की टीम भी भेजेंगे सुपेबेड़ा

Ads

दिल्ली से लौटे रमन, कहा- जरुरत पड़ी तो केंद्र की टीम भी भेजेंगे सुपेबेड़ा

  •  
  • Publish Date - June 18, 2018 / 08:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि सुपेबेड़ा में अभी तक तो राज्य की टीम जांच करती रही है, जरूरत पड़ी तो चर्चा कर केंद्र की टीम को भी भेजा जाएगा। वही पत्थलगड़ी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पत्थलगड़ी का कोई विरोध नहीं है, लेकिन इसके नाम से अगर कोई कानून हाथ मे लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक रूप से इसका कोई विरोध नही है।

मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में शामिल होकर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक में कुछ कामों के बारे में प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खास तौर पर प्रधानमंत्री ने डीएमएफ के कार्यों की प्रशंसा की। दूसरे राज्यों को इसका अनुसरण करने को कहा, छत्तीसगढ़ के मॉडल को अपनाने की बात कही।

यह भी कहें : जोगी कांग्रेस ने घोषित किए 7 और प्रत्याशी, खल्लारी से परेश, देखिए सूची

डॉ सिंह ने बताया कि पीएम ने किसानों की आय को दुगनी करने के लिए ई बाजार को प्रोत्साहित करके आगे बढ़ाने की बात कही है। छत्तीसगढ़ के कुपोषण की दर को कम करने लिए जो कार्य योजना बनाई थी वो असरकारक रही। कुपोषण की दर घटकर 40 से 26 प्रतिशत हो गई है, जो देश के लिए फायदेमंद है।

उन्होंने बताया कि बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लेकर चर्चा की गई। इसमें राज्यों को छूट दी गई है कि वो इसके क्रियान्वयन के लिए किस एजेंसी को फिक्स करता है। 22 राज्यों के सीएम शामिल थे।

वेब डेस्क, IBC24