रायपुर। राजधानी में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन सभी घायलों को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें –लालू के लाल ने भाई को हस्तिनापुर की गद्दी सौंप कर द्वारका जाने की बात कही
घटना विधानसभा थाना के दोन्देकला क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि खरोरा से आ रही टाटा एस और खरोरा जा रही एक मिनी बस आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गये. घटना के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह से घायल हो गये हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये तीनों घायल उरकुरा इलाके के रहने वाले है। घटना के बाद विधानसभा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टीआई लक्ष्मण कुमेटी के अनुसार जांच के बाद ही हादसे की सही वजह का पता चल सकेगा।
वेब डेस्क IBC24