रोटोमैक घोटाले के आरोपी का रायपुर कनेक्शन

Ads

रोटोमैक घोटाले के आरोपी का रायपुर कनेक्शन

  •  
  • Publish Date - February 21, 2018 / 08:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर। पीएनबी महाघोटाले के बाद दूसरे बडे रोटोमैक पैन कंपनी घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी के खुलासे के बाद सीबीआई को एक अहम क्लू मिला है जिसमेें कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी ने छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के कई बैंको और हवाला कारोबारियों के माध्यम से विदेशी कारोबार के लिए रकम ट्रांसफर की है। ये क्लू सीबीआई को आरोपी विक्रम कोठारी के सात बैंको के 3695 करोड नहीं चुकाने के मामले में जांच के दौरान मिला है, हालांकि इस बात की पुष्टि सीबीआई समेत मामले मेें जांच कर रहे राज्य की एजेंसियों के किसी भी अधिकारी नहीं की है।

नीरव मोदी ने PNB के अफसरों की लापरवाही का लाभ उठाया- अरुण जेटली

लेकिन सूत्रो की माने तो विक्रम कोठारी की कंपनी के दो बडे़ स्टॉकिस्ट राजधानी रायपुर के नयापारा और सत्तीबाजार इलाको में रहे है इस जांच के दौरान मिले इस अहम क्लू के बाद जांच कर रही सीबीआई और ईडी की टीमें इस मामले को लेकर कई स्थानीय व्यापारियों और हवाला कारोबारियों की सूची तैयार कर उनसे पुछताछ कर सकती है। इस पूरे मामले मेें सीबीआई और ईडी की स्थानीय टीमो को कुछ बिंदु पर जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश मिले जरूर है लेकिन इस पूरे मामले पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24