संघ ने चौथी बार जीतने के लिए रमन सरकार को दी ये सलाह

Ads

संघ ने चौथी बार जीतने के लिए रमन सरकार को दी ये सलाह

  •  
  • Publish Date - June 22, 2018 / 03:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दिनों वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आदिवासियों के अस्तित्व और अस्मिता को लेकर हुई दो दिवसीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख और अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने रमन सरकार को आदिवासियों के हितों ख्याल रहते हुए उनकी नाराजगी को दूर करने की नसीहत दी है।

सूत्रों के मुताबिक इस गोष्ठी में प्रदेश के आदिवासी नेताओं ने सं प्रमुख से सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। वहीं पत्थलगढ़ी के मामलों की चर्चा में ये बात सामने आई है कि आदिवासियों की नाराजगी की वजह से मामले ने तूल पकड़ा है।

यह भी पढ़ें : स्कूल के टॉयलेट में मिला छात्र का शव, पेट और गले पर चाकू से किया गया वार

खबर तो ये भी है कि संघ के पदाधिकारियों ने रमन सरकार को चौथी बार सरकार बनाने का गुरुमंत्र दिया है। संघ प्रमुखों का मामना है कि अगर सरकार ने आदिवासियों की नाराजगी दूर कर दी तो बस्तर और सरगुजा में अच्छे परिणाम आएंगे और भाजपा का छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने का रास्ता खुल जाएगा। हालांकि संघ और भाजपा के नेता इस बारे में खुल कर बोलने से बच रहे है। उनका केवल इतना कहना है कि सरकार आदिवासियों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24