बर्खास्त सिपाही ने दी पुलिस को चुनौती

Ads

बर्खास्त सिपाही ने दी पुलिस को चुनौती

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 14 फरवरी (भाषा) पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही ने उत्तर प्रदेश पुलिस खासकर गोरखपुर की पुलिस को सिलसिलेवार हत्याओं का दौर शुरू करने की कथित धमकी दी है।

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में सिपाही के तौर पर तैनात दिग्विजय राय को अपने खराब बर्ताव की वजह से पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पिछले साल दिसंबर में बर्खास्त कर दिया था।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार को राय का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह उत्तर प्रदेश पुलिस खासतौर पर गोरखपुर की पुलिस को तीन लोगों की सिलसिलेवार हत्या किए जाने की कथित तौर पर धमकी दे रहा है।

वीडियो में यह सिलसिला रविवार से शुरू करने की बात कही गई है। वीडियो में बर्खास्त सिपाही यह धमकी दे रहा है, ‘‘वह गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे से हत्याओं का सिलसिला शुरू करेगा। पुलिस में अगर दम है तो उसे रोक कर दिखाए।’’

उसका यह भी कहना है कि वह एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद अपनी इस हरकत के कारण के बारे में बताएगा।

पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने बताया कि रविवार को आरोपी बर्खास्त सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

भाषा सं सलीम देवेंद्र

देवेंद्र