सरोज पांडेय का बयान-कांग्रेस सरकार का चल रहा हनीमून पीरियड, बाद में लेंगे हिसाब

Ads

सरोज पांडेय का बयान-कांग्रेस सरकार का चल रहा हनीमून पीरियड, बाद में लेंगे हिसाब

  •  
  • Publish Date - January 14, 2019 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

दुर्ग। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरोज पांडेय ये बात दुर्ग में आयोजित पतंग उत्सव के दौरान कांग्रेस सरकार के बारे में पूछे गए प्रश्न पर कही। सरोज ने कहा अभी ये सरकार हनीमून पीरियड पर है 6 माह का किसी भी सरकार को मौक़ा देना चाहिए। उस समय टिपण्णी करेंगे। किसानों के किये गए वायदों पर कहा की समय आने पर टिपण्णी करेंगे।

पढ़ें-सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, चिटफंड एजेंटों पर दर्ज केस होंगे वापस, नहीं तोड़ा जाएगा गरीबों का घर

दुर्ग लोकसभा में भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इस पर सरोज ने कहा प्रत्याशी चयन कोई बड़ा विषय नहीं है अच्छा और मजबूत प्रत्याशी देंगे। उन्होंने बताया कि 16 तारीख को विधानसभा में मिली हार पर मंथन होगा। सांसद ने कहा है कि जहां चुक हुई है उस पर सिख लेंगे सुधार किया जाएगा और फिर मजबूती से आगे बढ़ेंगे। देश ने पूर्व के कांग्रेस के शासन को देखा है जिनके प्रधानमंत्री ने 10 साल तक कुछ नहीं बोला। देश को मजबूर नहीं मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए।