सात साल की बच्ची के गुप्तांग में डंडा डाल कर छात्राओं ने की पिटाई

Ads

सात साल की बच्ची के गुप्तांग में डंडा डाल कर छात्राओं ने की पिटाई

  •  
  • Publish Date - February 27, 2018 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

बच्चे कितने विध्वन्सकारी हो गए है इसका जीता जागता उदहारण है  गौरेला थाने में घटी  एससी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की घटना जो हमें हिला कर रख देगी। बताया जा रहा है कि एससी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में किसी बात को लेकर छात्राओं के गुट में झगड़ा हुआ था उसी के चलते   8 वी क्लास की छात्राओं ने तीसरी क्लास में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची को  निर्वस्त्र कर गुप्तांग में डंडा डाल कर बेहद पिटाई की। 

ये भी पढ़े- विधानसभा में शुरू हुई होली एक रंग में रंगे पक्ष -विपक्ष

 

जैसा कि मामला सामने आने पर ज्ञात हुआ है कि  घटना 23 फरवरी की रात की  है. और इस बारे में पूरी जानकारी छात्रावास अधीक्षिका को थी लेकिन उन्होंने किस वजह से मामले को दबा कर रखा यह भी प्रश्न खड़े कर रहा है बताया जा रहा है कि  पीड़िता बच्ची गुप्तांग में दर्द से परेशान थी. दर्द जब बहुत ज्यादा बढ़ गया तो  मासूम ने सारी बात अपने परिजनों को बताई है. उसके बाद मामला प्रकाश में आया और फिर  परिजनों ने आज मामले की शिकायत गौरेला थाना में की है.

ये भी पढ़े – रायगढ़ कलेक्टर को मिलेगा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए अवार्ड

 

इसके पहले भी  छात्रावास के भीतर कई बार मारपीट की घटना होने की जानकारी मिली है लेकिन आज उजागर हुई घटना शर्मशार करने वाली है  इस  घटना की सूचना अब पुलिस को दी जा चुकी है. गौरेला थाना प्रभारी विलियम टोप्पो ने बताया कि मामले की विस्तृत तस्दीक की जा रही है. और बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

 

  वेब टीम IBC24