मुम्बई में सात रेहड़ी-पटरी वाले पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित

Ads

मुम्बई में सात रेहड़ी-पटरी वाले पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मुम्बई, 23 मार्च (भाषा) मुम्बई के दादर इलाके की सब्जी मंडी में अचानक की गई कोविड-19 की जांच में कम से कम सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दादर रेलवे स्टेशन के पास कुल 67 रेहड़ी-पटरी वालों की सोमवार को ‘रैपिड एंटीजन’ जांच की गई, जिसमें से सात लोग संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों को पृथकवास केन्द्र भेज दिया गया है।

नगर निगम ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह बाजार, शॉपिंग मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि भीड़ वाले स्थानों पर ‘रैपिड एंटीजन’ जांच शुरू करेगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने दो दिन पहले मीनाताई ठाकरे बाजार में फूल बेचने वालों की भी जांच की थी लेकिन उनमें से कोई संक्रमित नहीं पाया गया था।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप