बिजनौर में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म; आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ads

बिजनौर में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म; आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 11:01 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 11:01 PM IST

बिजनौर (उप्र), 14 जुलाई (भाषा) बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ माह बाद किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा और सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर लाया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी करा लिया गया है।

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी