कथित अश्लील सीडी कांड के आरोपी विनोद वर्मा की न्यायायिक रिमांड की अवधि आज समाप्त हो रही है । विनोद वर्मा को आज कोर्ट में पेश कोर्ट जाएगा ।संभवतय उन्हे फिर से न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया जाएगा । इस मामले में पुलिस ने अब तक विनोद वर्मा को छोड़ किसी को गिरफ्तार नहीं की है ।वहीं पुलिस डायरी में कथित अश्लील सीडी की 500 कापी विनोद वर्मा ,500 सीडी भिलाई के व्यवसायी विजय भाटिया और 500 सीडी दिल्ली के इंशू नारंग नामक उक्त व्यवसायी के यहां से बरामद करना बता रही जहां सीडी राइड करने दी गई थी ।
सेक्स सीडी मामले में विनोद वर्मा की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
वहीं पुलिस अफसर मीडिया को एक हजार सीडी जब्त करने की जानकारी दे रहे है ।इसी पुलिस ने कोर्ट को जानकारी दी है कि दिल्ली से सीडी रायपुर लाने वाले विजय भाटिया फरार है ।वहीं पुलिस उसका दो बार बयान ले चुकी है । उसे भिलाई और रायपुर में सार्वजनिक स्थानों में देखा जा रहा है ।सवाल ये है कि पुलिस ने अगर विनोद,विजय और इंशू के पास से 500-500 सिडी जब्त की है तो 500 सिडी कहां है ,विजय भाटिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है और इस पुरे मामले पुलिस मीड़िया को सामने कुछ बोलने से क्यो बच रही है ।
सेक्स, सीडी और सियासत, छत्तीसगढ़ में घमासान
सुत्रों से तो भी पता है कि विजय ने रायपुर एसपी और पंडरी थाना प्रभारी से इस संबंध में मुलाकात भी की है ।हम आपको को बता दे कि इस मामले में विनोद वर्मा की जमनात याचिका लोवर और सेशन कोर्ट में खारिज हो चुकी है । अब उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है ।