शर्मसार इंसानियत, 50 रूपए के लिए हत्या..

Ads

शर्मसार इंसानियत, 50 रूपए के लिए हत्या..

  •  
  • Publish Date - August 3, 2017 / 03:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

 

50 रुपए की लेनदेन को लेकर हुआ विवाद तो दोस्तों ने ही कर दी दोस्त की हत्या जी हां मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव का है जहां पर नशे में धुत तीन दोस्तों ने अपने दोस्त की हत्या महज 50 के लिए कर दी पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल मामला कोरबा के बरपाली गांव का है जहां के रहने वाले चमार सिंह, मनबोध, लवेश और लक्ष्मी चारों आपस में अच्छे दोस्त थे और काम भी साथ में किया करते थे बीते दिनों इन चारों ने एक घर में काम किया था काम के बाद आरोपियों को पैसे मिलने के बाद चारों ने छक कर शराब पी और इसी बीच चमार सिंह और बाकी साथियों के बीच रुपए बंटवारे को लेकर विवाद होने लगा महज 50 रुपए के लिए शुरू हुआ विवाद इतना बड़ा कि मनबोध लवेश और लक्ष्मी ने चमार सिंह की बेदम पिटाई कर दी और उसे अधमरा छोड़कर वहां से फरार हो गए लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो चमार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चमार सिंह ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में पहले तो मारपीट का अपराध दर्ज किया था फिर बाद में मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली. पकड़े गए सभी आरोपी अब इसे शराब के नशे में हुई गलती बता रहे हैं.