रमन सिंह रहेंगे अजय चंद्राकर के बंगले में, शिवराज को मिला सुषमा स्वराज का सरकारी आवास

Ads

रमन सिंह रहेंगे अजय चंद्राकर के बंगले में, शिवराज को मिला सुषमा स्वराज का सरकारी आवास

  •  
  • Publish Date - December 19, 2018 / 01:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद दोनों राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए आवास की तलाश पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री निवास के नजदीक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के बंगले में रहेंगे। उन्हें यह बंगला अलाट कर दिया गया है। इसी तरह मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बंगला दिया गया है।

पढ़ें- शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़, कोहरा और ठंड ने ब…

उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन गई है। दोनों प्रदेश में नए मुख्यमंत्रियों ने कामकाज संभाल भी लिया है। ऐसे में उन्हें सरकारी आवास में शिफ्ट होना है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए नए बंगले की तलाश की जा रही थी। दोनों राज्यों में उनके लिए आवास की व्यवस्था कर दी गई है।

पढ़ें-घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की तैयारी, मंत्रालय में अहम बैठक

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ सिंह के लिए स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के बंगले को फायनल किया गया है। दरअसल, यह बंगला सीएम हाउस के एकदम नजदीक है। रमन सिंह को शिफ्टिंग में आसानी होगी। इसे सुरक्षा के लिहाज से ठीक माना जा रहा है। हालांकि रमन सिंह को PWD मंत्री रहे राजेश मूणत के बंगले को आवंटित किए जाने की चर्चा थी, लेकिन सुरक्षागत कारणों से इसे मुफीद नहीं पाया गया। रमन सिंह को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

पढ़ें-घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की तैयारी, मंत्रालय में अहम बैठक

इसी तरह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को C7 टाइप का बंगला आवंटित किया गया है। यह सिविल लाइन में है। यह बंगला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए आवंटित है। सुषमा स्वराज ने बंगले को खाली कर दिया है।