बिजनौर में पशु चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Ads

बिजनौर में पशु चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 09:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

बिजनौर, 17 दिसम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने पशु चोर गिरोह के छह सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक वाहन से आ रहे कुछ लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए साजिद, नसीम, सुलेमान, रिजवान और महबूब को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये ये पांचों बदमाश पशु चोर हैं। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे बरामद किये है।

पुलिस ने बताया कि किरतपुर पुलिस ने आज सुबह इनके गिरोह के सरगना शहजाद लंगड़ा को भनेड़ा में एक नहर के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से तीन सौ ग्राम चरस बरामद की है।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र