विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा ‘धन्‍यवाद प्रस्‍ताव’

Ads

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा 'धन्‍यवाद प्रस्‍ताव'

  •  
  • Publish Date - March 8, 2021 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

लखनऊ, आठ मार्च (भाषा) उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें ‘धन्‍यवाद प्रस्‍ताव’ दिया।

विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार दीक्षित ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल पटेल से मुलाकात कर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के वर्ष 2021 के प्रथम सत्र के अवसर पर समवेत सदन की बैठक में दिये गये अभिभाषण पर सदन द्वारा पारित ‘धन्‍यवाद प्रस्‍ताव’ उन्हें कृतज्ञतापूर्वक भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल दल के दोनों सदनों के वर्ष 2021 के प्रथम सत्र (बजट सत्र) की शुरुआत 18 फरवरी से हुई और चार मार्च को दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिये गये।

भाषा आनन्द अर्पणा

अर्पणा