छग : नए प्रभारियों की मौजूदगी में दिनभर चली प्रदेश कांग्रेस की बैठकें

Ads

छग : नए प्रभारियों की मौजूदगी में दिनभर चली प्रदेश कांग्रेस की बैठकें

  •  
  • Publish Date - July 20, 2017 / 02:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

 

पिछले तीन चुनावों से मुंह की खाने वाली कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने के लिए राहुल गांधी ने तीन-तीन प्रभारियों को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है.. तीनों प्रभारी बुधवार को रायपुर पहुंचे। गुरूवार को दिनभर बैठकों का दौर चला जिसमे कांग्रेसी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दिया गया… मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने 2018 चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

दिनभर चली बैठकों के निष्कर्ष की बात करें तो तीनों प्रभारियों ने नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक को सरकार के असफलताओं को गिनाने से बेहतर अपनी योजना के सहारे जनता का दिल जीतने का मूलमंत्र दिया.. वहीं करीब तीन घंटों तक चले समन्वय समिति की बैठक में आला नेताओं ने आगामी चुनाव में बेहतर तालमेल के साथ उतरने का संकल्प लिया.. वहीं अजीत जोगी की वापसी की संभावनाओं को पीएल पुनिया ने सिरे से खारिज कर दिया।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को भले ही अभी डेढ़ साल का वक्त बचा है मगर कांग्रेस जिस हिसाब से जोर लगा रही है.. इससे यह तय है कि आगामी चुनाव दिलचस्प होने वाला है। 

 

शीर्ष 5 समाचार