सुशांत मामला: NCB ने चार लोगों को लिया हिरासत में, चरस भी किया जब्त

Ads

सुशांत मामला: NCB ने चार लोगों को लिया हिरासत में, चरस भी किया जब्त

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक के यहां स्थित आवास पर छापेमारी करने पर एनसीबी ने 928 ग्राम चरस और नकदी बरामद की।

Read More: अब जाकर प्रगट हुई है पारुल साहू, वो भी कांग्रेस में, कई वर्षों से थी गायब: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

तीन अन्य संदिग्धों को अलग से हिरासत में लिया गया और उनके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई के दल ने अंकुश अरेंजा से ड्रग तस्करों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को वर्सोवा से हिरासत में लिया। 29 वर्षीय अरेंजा से पूछताछ के दौरान इस संदिग्ध का नाम सामने आया था। छापेमारी में दल को 928 ग्राम चरस और 4,36,000 रूपये नकद बरामद हुए।.

Read More: प्ले स्टोर से हटाए जाएंगे खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले एप्लीकेशन्स: Google

एनसीबी ने तीन अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा जिनके पास से कुल 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अरेंजा एनसीबी द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक है। हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। इस मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक समेत 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

Read More: अब जाकर प्रगट हुई है पारुल साहू, वो भी कांग्रेस में, कई वर्षों से थी गायब: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत