ट्रक ड्राइवर खुदकुशी प्रयास मामले में 1 ट्रैफिक टीआई सहित 2 आरक्षक निलंबित

Ads

ट्रक ड्राइवर खुदकुशी प्रयास मामले में 1 ट्रैफिक टीआई सहित 2 आरक्षक निलंबित

  •  
  • Publish Date - April 18, 2018 / 04:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर के पचपेड़ीनाका में मंगलवार की रात ट्रक ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाकर खुदकुशी करने के प्रयास मामले में 1 ट्रैफिक टीआई समेत 2 आरक्षको को निलबिंत कर दिया गया है। जांच कर रहे एएसपी ट्रैफिक बलराम हिरवानी को ड्रायवर ने बयान दिया था कि हीरापुर में ट्रैफिक पुलिस ने उससे 2200 रुपए मांगे थे और नहीं देने पर मारपीट की. इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया था।

जानिए पूरा मामला – बीच चौराहे में ट्रक ड्राइवर ने लगाई आग, पुलिस पर वसूली के आरोप

मामले की जांच के बाद टाटीबंद जोन प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल समेत दो आरक्षकों जागेश्वर साहू और वेद्रप्रकाश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ही टाटीबंध जोन कर्मचारियों परेड की गई। इस दौरान झुलसे ड्राइवर यादव ने जोन प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, आरक्षक जागेश्वर साहू और वेदप्रकाश मिश्रा की पहचान मारपीट करने वालों के रूप में की, जांच कर रहे ट्रैफिक एएसपी बलराम हिरवानी से एसएसपी अमरेश मिश्रा को रिपोर्ट सौंपने के बाद के बुधवार को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये।

 

वेब डेस्क, IBC24