आमापारा तालाब के गहरीकरण के काम में हो रही देरी के खिलाफ शहर कांग्रेस ने तालाब के अंदर पंडाल लगाकर धरना दिया…। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया की तालाब के गहरीकरण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपए की मंजूरी दी गई है…लेकिन इनमें से 20 लाख रूपए केवल तालाब सुखाने के नाम पर खर्च कर दिए गए हैं । जबकि अब तक तालाब की सफाई और गहरीकरण का काम शुरू नहीं हुआ है । उपाध्याय ने तालाब सफाई और गहरीकरण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया…और वार्ड पार्षद के अलावा मंत्री राजेश मूणत के पुतले भी फूंके ।