फतेहपुर, सात नवंबर (भाषा) फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घूमने निकले प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई।
हुसेनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया,’सैबसी गांव के रहने वाले शिक्षक पुत्तनलाल लोधी (46) सात मील चौराहा पर परिवार के साथ रहते हैं। वह शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे रोजाना की तरह घूमने निकले थे। वापस घर लौटते समय कुछ दूर पहले ही उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।’
उन्होंने बताया,’मृतक शिक्षक हथगाम क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।’
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज