मध्यप्रदेश में शुरू हुआ विधायकों के लुकाने छिपाने का खेल, बीजेपी और कांग्रेस अपने विधायकों को बाहर ले जाने की तैयारी

मध्यप्रदेश में शुरू हुआ विधायकों के लुकाने छिपाने का खेल, बीजेपी और कांग्रेस अपने विधायकों को बाहर ले जाने की तैयारी

मध्यप्रदेश में शुरू हुआ विधायकों के लुकाने छिपाने का खेल, बीजेपी और कांग्रेस अपने विधायकों को बाहर ले जाने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 10, 2020 4:10 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी दांवपेच के बीच अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां विधायकों को भोपाल से बाहर शिफ्ट करने की फिराक में हैं, इस कदम में बीजेपी ने आज ही विधायकों को बाहर शिफ्ट करने जा रही है, इसके लिए बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी विधायकों को ले जाने ​के लिए बसें तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- तैयार हैं मध्यावधि चुनाव के लिए, भाजपा विधाय…

इस मामले में बीजेपी विधायकों ने यह नही बताया कि कहां ले जाएं जाएंगे, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी अपने विधायकों को विशेष विमान से दिल्ली ले जाने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नहीं जॉइन करेंगे बीजेपी, एक दो दिन और लग स…

वहीं कांग्रेस भी अपने विधायकों को भोपाल से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसके पहले आज सीएम हाउस में बैठक हुई थी जिसके बाद अभी मध्यावधि की अटकलों पर विराम लग गया है, वहीं अब राजनीतिक दांवपेच में विधानसभा में बहुमत साबित करने की स्थिति आ सकती है, ऐसे में विधायकों की खरीद फरोख्त को देखते हुए दोनों ही राजनीतिक दल विधायकों को शिफ्ट करने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें: सियासी खलबली पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, तीन दिन पहले ही क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com