इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों को बांटे जो रहे मुआवजे में अनियमितता का आरोप लगा है…मिल में काम करने वाले मजदूरों की करीब 15 सौ विधवाओं ने मुआवजा बंटवारे में अनियमितता का आरोप लगाते हुए इंदौर हाई कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया। इन सभी का कहना है कि उनके पति मिल में काम करते हुए अपनी जान दे दिये…लेकिन सरकार उनके पतियों का वैरिफिकेशन अभी तक नहीं करा पाई है।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये मुआवजा जारी किया था…जिसमें करीब 28 करोड़ रुपये बांटे भी जा चुके हैं…लेकिन कई लोगों का वैरिफिकेशन अभी तक नहीं हो पाई है…जिसको लेकर उन मजदूरों के परिजन सरकार पर अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं।