थर्ड जेंडर समुदाय सरकारी नौकरी पाने कर रहा कड़ी मेहनत

Ads

थर्ड जेंडर समुदाय सरकारी नौकरी पाने कर रहा कड़ी मेहनत

  •  
  • Publish Date - February 1, 2018 / 01:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रायपुर –प्रदेश के वो थर्ड जेंडर समुदाय के  लोग जो अब तक समाज से दूर थे जिन्हे समानता का अधिकार नहीं था वे अपना भरण पोषण कभी नाच गा कर ,कभी ट्रेनो में ताली बजाकर करते थे लेकिन प्रदेश में पहली बार इन्हे पुलिस में भर्ती होने का मौका मिल रहा है.

इस मौके को थर्ड जेंडर समुदाय के लोग छोड़ना नहीं चाहते इसलिए वे जी जान से मेहनत कर रहे हैं। इस तैयारी के बारे में तृतीय लिंग समुदाय के तरफ से मितवा समूह की अध्यक्ष विद्या राजपूत कहती है कि आज सरकार की पहल से हम अपने समूह को आगे बढ़ते देख रहे हैं आज इन्हे भी समाज में समानता का अधिकार मिल रहा है जो हमारे लिए किसी सपने के पुरे होने के समान है। 

ये दौर बदल रहा है l

मेरा समाज अब अपने सपने को सच करने में जूटा है l 

मेरा देश ,मेरा संविधान पर अभिमान है l 

 

वेब टीम IBC24