8वीं की छात्रा ने रची अपने ही अपहरण की कहानी, बाद में ये हुआ

Ads

8वीं की छात्रा ने रची अपने ही अपहरण की कहानी, बाद में ये हुआ

  •  
  • Publish Date - June 29, 2017 / 06:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

 

बलौदाबाजार जिले के कसडोल के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कक्षा आठवीं में पढने वाली छात्रा सुबह गायब हो गई…, हालांकि शाम तक बच्ची अपने परिजनों को तो मिल गई लेकिन जब अपने गायब होने की घटना के बारे में जब उसने अपने परिजनों और पुलिस जो जानकारी दी उससे सब के होश उड गए।

 दरअसल घटना में नया मोड उस वक्त आया जब अधिक्षिका को छात्रा के परिजनों ने फोन कर बताया कि छात्रा कसडोल से 40 किमी दूर पवनी गांव में है और अपने अपहरण की और अपहरणकर्ताओं से छूटकर भाग जाने की बात कह रही है । जांच और पूछताछ करने पर पता चला कि लडकी इससे पहले भी बिलाईगढ के छात्रावास से भाग चुकी है और वह लगातार अपने परिजनों को और हास्टल वालों को साथ ही अपने साथियों को भी हास्टल मे ंनहीं रहने की बात और भाग जाने की बात कहती रही थी, और आखिर मौका पाकर हास्टल से भाग निकली और घर में डांट खाने की डर से अपने अपहरर्ण करने की झूठी कहानी बनाई।