सड़क हादसे में मोटरसायकिल सवार तीन लोगों की मौत

Ads

सड़क हादसे में मोटरसायकिल सवार तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 06:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 13 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसायकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

हथगाम थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ए.के. सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हथगाम-छिवलहा मार्ग में जगन्नाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसायकिल सवार पप्पू (25) की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल उसी के रिश्तेदार रामप्रसाद (47) और रामप्रकाश (45) की अस्पताल में मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना