रायपुर। सीएसआर के नाम पर छत्तीसगढ़ समेत देश भर के सैकड़ों कंप्यूटर सेंटर संचालको से 100 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा ने बताया की ओडिसा के जगन्नाथ दास और अशोक जैना ने 2008 में आईटीएसपीएल कंपनी शुरु की और कंप्यूटर सेंटर संचालकों को ठगने का प्लान बनाया।
यह भी पढ़ें – मां-बाप और गर्लफ्रेंड को मारने वाले उदयन को पहचाने से गवाह का इनकार
इसके लिए दोनों ने धीरे-धीरे देश के 5 हजार सेंटर संचालकों समेत छत्तीसगढ़ के मनोज साहू और बंसत वर्मा का झांसे में लिया। आरोपियों ने संचालकों को कहा की अगर वो अपने सेंटर में छात्रों को एक विशेष ट्रेनिंग देते हैं तो उन्हे एक छात्र पीछे सीएसआर मद में 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। मगर इसके लिए संचालकों को उनके खाते में प्रति छात्र के पीछे 12 सौ रुपए जमा करेने होंगे, यह सुनकर संचालक झांसे में आ गए, बड़े मुनाफे के लालच में बिना छात्रों को एडमिशन दिए संचालक फर्जी नामों के साथ आरोपियों के खाते में पैसा जमा करते गए।
यह भी पढ़ें – पीएम करेंगे सविता के ऑटो में सवारी, जानिए क्या है खासियत
लेकिन लंबे समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर संचालकों को शक हुआ, जिसके बाद रायपुर के संचालकों ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज की, लंबी तलाश के बाद सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने जगन्नाथ दास को कोलकाता और अशोक जैना को ओडिसा से 70 करोड़ रुपए के चेक के साथ गिरफ्तार किया।
वेब डेस्क, IBC24