प्रदेश में आज 930 नए कोरोना मरीज आए सामने, 23 मरीजों की मौत, 987 संक्रमित हुए डिस्चार्ज

Ads

प्रदेश में आज 930 नए कोरोना मरीज आए सामने, 23 मरीजों की मौत, 987 संक्रमित हुए डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - August 17, 2020 / 03:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले अब तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज प्रदेश भर में 930 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हजार 385 हो गई। वहीं, अ​ब तक 35 हजार 25 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 23 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

Read More News: झोलाछाप डॉक्टर को हाईकोर्ट का दो टूक, कहा- बताएं कैसे ली फर्जी डिग्री, वरना जमानत रद्द

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 930 नए मरीज मिले। वहीं, राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 987 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में जिस तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे वहीं उसी तेजी के साथ अब लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहे हैं।

Read More News: प्रवक्ता संजय ​श्रीवास्तव पार्टी से निष्कासित, संगठन विरोधी गतिविधि…

आज प्रदेश में आज 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 1128 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब 10232 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 10049 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 6618 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 3387 एक्टिव केस की संख्या है।

Read More News:  IAS-IPS के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, 11 VIP सिम …