रायपुर और दुर्ग आईजी समेत 6 आईपीएस अफसरों के तबादले.. देखिए सूची

Ads

रायपुर और दुर्ग आईजी समेत 6 आईपीएस अफसरों के तबादले.. देखिए सूची

  •  
  • Publish Date - January 3, 2019 / 03:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने देर रात छह अफसरों के भी तबादले भी किए हैं। बस्तर आईजी पद से हटाए जाने के बाद से पीएचक्यू में आईजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत एसआरपी कल्लूरी एक बार फिर मुख्यधारा में लौट आए हैं। उन्हें आईजी EOW और ACB बनाया गया है।

पढ़ें- रिटायरमेंट से 13 महीने पहले हटाए गए चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह, सुनील क…

इनके अलावा रायपुर आईजी डॉ. दीपांशु काबरा और दुर्ग आईजी जीपी सिंह अब पीएचक्यू में रहेंगे।

लेकिन इनके स्थान पर दो जूनियर अफसर डॉ. आनंद छाबड़ा को रायपुर रेंज का और रतनलाल डांगी को दुर्ग रेंज का आईजी बनाया गया है। 6 महीने पहले ही मंत्रालय से पीएचक्यू लौटे ADG अरुणदेव गौतम को एक बार फिर सचिव गृह, जेल एवं परिवहन का सचिव बनाया गया है।