ट्रक की चपेट में आने से दो बच्‍चों की मौत

Ads

ट्रक की चपेट में आने से दो बच्‍चों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 04:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

भदोही (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी (भाषा) भदोही के औराई थाना क्षेत्र में मां-बाप के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे दो बच्चों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि माता-पिता दोनों सुरक्षित बच गये।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुई। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि विशम्भर बिंद अपनी पत्नी और दो बच्चों दीपक (8) व संदीप (6) को मोटर साइकिल से लेकर कछवा बाजार से अपने घर अख्तियारपुर गांव लौट रहे थे।

महराजगंज के पास सामने से आये एक साईकिल सवार से हल्की टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर गिरी जिसमें पति-पत्नी बाएं तरफ और दोनों बच्चे सड़क के बीचों-बीच जा गिरे। दोनों बच्‍चे उठकर सड़क पर बैठे ही थे, तभी वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बच्‍चों के कुचल जाने से मां -बाप बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उधर से गुज़र लोगों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्ज़े में लेकर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार लिया है। राय ने बताया कि दोनों बच्‍चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा