बलरामपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Ads

बलरामपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 01:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 31 मई (भाषा) बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि तुलसीपुर-बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर बेल्हा मोड़ के पास आज मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिडंत हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राम कुमार (19) व मैना देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राजेश कुमार और कृष्ण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा