कार और जीप की टक्‍कर में दो लोगों की मौत, चार घायल

Ads

कार और जीप की टक्‍कर में दो लोगों की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - November 30, 2020 / 04:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

बहराइच (उप्र) 30 नवम्बर (भाषा) बहराइच में राष्ट्रीय राजमार्ग-927 पर प्रहलादा गांव के पास एक कार और जीप की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात बहराइच से नानपारा की तरफ जा रही कार एक ट्रैक्टर ट्राली से आगे निकल रही थी, तभी मटेरा थानांतर्गत प्रहलादा गांव के पास सामने से आ रही जीप से उसकी टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से कार में सवार बहराइच शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले के छह निवासी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में हिना शेख (25) एवं रहीम (23) को मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द सिम्मी

सिम्मी