जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Ads

जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 25, 2021 / 06:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

हमीरपुर (उप्र), 25 जनवरी (भाषा) हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में जीप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के.के. पांडेय ने बताया कि रविवार शाम राठ-हमीरपुर मार्ग पर एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार गजराज राजपूत (58) और पीरबख्श (60) की मौके पर मौत हो गयी।

पांडेय ने गजराज के बेटे मान सिंह के हवाले से बताया कि उसके पिता और पीरबख्श, कृषि से संबंधित काम के लिए राठ कस्बा आये थे, वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद जीप घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग गया। जीप को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि