मथुरा में दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत

Ads

मथुरा में दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 03:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

मथुरा (उप्र), 21 नवम्बर (भाषा) मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में गिरिराज बाग के पीछे स्थित एक आश्रम में शनिवार सुबह दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि तीसरे साधु को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि साधुओं की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा, ‘‘गोवर्धन में गिरिराज बाग के पीछे स्थित आश्रम में शनिवार सुबह दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि एक साधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि साधुओं की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ी। मामले की जांच की जा रही है।

डॉ. ग्रोवर ने बताया कि गोपाल दास (55), श्याम सुंदर दास (60) और रामबाबू दास (60) पिछले एक साल से आश्रम में रह रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे आश्रम में चाय पीने के बाद तीनों साधुओं की तबियत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपाल दास और श्याम सुंदर दास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबाबू दास की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोपाल दास के भाई टीकम ने जहर खिलाकर साधुओं की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने आश्रम में मिले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और चाय में मिलाए गए दूध एवं अन्य सामान के भी नमूने लिए हैं।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी