उप्र कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को घर में नजरबंद किया गया: पार्टी

Ads

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को घर में नजरबंद किया गया: पार्टी

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 07:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

लखनऊ, तीन अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को हाथरस के संभावित दौरे के मद्देनजर पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके घर पर नजरबंद किया गया है। यह दावा प्रदेश कांग्रेस ने किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को उनके राजधानी स्थित घर पर नजरबंद कर दिया गया है और उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

अवस्थी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि लल्लू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित हाथरस दौरे में शामिल न हो पायें।

लल्लू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने एक ट्वीट में कहा, ”हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी, हमारे जिलाध्यक्षों व 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर दिया गया है। योगी जी न्याय की लड़ाई लड़ने वालों पर रोक मत लगाइए। अपराध पर रोक लगाइए।”

भाषा जफर मानसी

मानसी