उप्र:झड़प के दौरान गोलीबारी करने के आरोप में ग्राम पंचायत प्रमुख के पति, समर्थक गिरफ्तार

Ads

उप्र:झड़प के दौरान गोलीबारी करने के आरोप में ग्राम पंचायत प्रमुख के पति, समर्थक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 27, 2020 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मुजफ्फरनगर, 27 अक्टूबर(भाषा) शामली जिले के एक गांव में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी करने के आरोप में पंचायत प्रमुख के पति और उनके समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मन्नामाजरा गांव में झगड़े के बाद गोली लगने से एक बच्ची समेत चार लोगों के घायल होने के बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नित्यानंद राय ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दंगे और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और ग्राम पंचायत प्रमुख के पति सरवेज और उसके समर्थक रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

रविवार को कुछ पंचायती विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में नौ साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए।

भाषा

शुभांशि माधव

माधव