उप्र पंचायत चुनाव: 15 असामाजिक तत्वों के मुजफ्फरनगर में प्रवेश पर रोक

Ads

उप्र पंचायत चुनाव: 15 असामाजिक तत्वों के मुजफ्फरनगर में प्रवेश पर रोक

  •  
  • Publish Date - April 11, 2021 / 11:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 अप्रैल (भाषा) आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रयास के तहत पुलिस ने रविवार को 15 असामाजिक तत्वों के जिले में प्रवेश पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया।

चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों द्वारा जिले से बाहर रखे गए 15 लोगों में मारे गए अपराधी विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि ये लोग विभिन्न मामलों में शामिल हैं और इन लोगों के कारण जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका है।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल