मुजफ्फरनगर, छह दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के मीरानपुर कस्बे के पास रविवार को एक कार दुर्घटना में उर्दू के मशहूर शायर और उनकी पत्नी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सम्भल से देवबंद जाते समय हादसे में शायर नवाज देवबंदी और उनकी पत्नी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
शुभांशि देवेंद्र
देवेंद्र