मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) जिले में एक किसान से 10,000 रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेने को लेकर यहां एक राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार शाम जमुना प्रसाद के कार्यालय पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
निरीक्षक अशोक शर्मा ने कहा कि प्रसाद ने राजेश नाम के किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने किसान का नाम भूमि रिकार्ड में दर्ज करने के लिये यह रकम मांगी थी।
राजस्व अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
भाषा शुभांशि सुभाष
सुभाष